Move to Jagran APP

स्मार्ट क्लास से बच्चे बनेंगे स्मार्ट : डीईओ

गोड्डा : सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठौन में शनिवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 05:24 PM (IST)
स्मार्ट क्लास से बच्चे बनेंगे स्मार्ट : डीईओ
स्मार्ट क्लास से बच्चे बनेंगे स्मार्ट : डीईओ

गोड्डा : सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठौन में शनिवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी एसडी तिग्गा, जिला शिक्षा अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक चोपड़ा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वीणा रानी, मारखन पंचायत के मुखिया दिनेश प्रसाद यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी एस डी तिग्गा ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चे भी स्मार्ट बनेंगे। यह आज की जरूरत है। इसके माध्यम से बच्चे किसी भी विषय पर गहन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए हरसंभव सहायता मुहैया करायी जाएगी। उद्घाटन के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने छह से दसवीं कक्षा की छात्र-छात्राओं से विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों से प्रश्न पूछे और इससे संबंधित जानकारी दी गयी। मुखिया दिनेश प्रसाद यादव ने छह ओर सातवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए भी स्मार्ट क्लास चलाने की मांग की। मौके पर शिक्षक अरूण कुमार भगत, धर्मेन्द्र कुमार, रोसमाला मरांडी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल भगत, अशोक मोदी, अमरेंद्र, ज्योतिष, योगेंद्र, सुबोध, विजय आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.