आरोपित सिपाही लाइन हाजिर
गोड्डा ओडिसा की महिला की ओर से नगर थाना में एसडीपीओ के पूर्व अंगरक्षक रजनीश कुमार
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 06:46 PM (IST)
गोड्डा : ओडिसा की महिला की ओर से नगर थाना में एसडीपीओ के पूर्व अंगरक्षक रजनीश कुमार पर शारीरिक,मानसिक व आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने के बाद एसपी वाइएस रमेश ने सिपाही रजनीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दो बच्चे की मां ने सिपाही पर नगर थाना में दो दिन पूर्व मामला दर्ज कराया है जहां कई गंभीर आरोप सिपाही पर लगाए गए हैं। महिला ने आरोपित सिपाही पर जिदगी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है। बहरहाल पीड़ित महिला को पुलिस से न्याय की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें