शांति भंग करने वालों पर प्रशासन कसेगा नकेल
पथरगामा दुर्गापूजा के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस प्रशासन नकेल कसेगा। इसके ि
पथरगामा : दुर्गापूजा के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस प्रशासन नकेल कसेगा। इसके लिए पूरे थाना क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पूजा समितियों को सरकार की गाइडलाइन से इतर कुछ भी नहीं करना है। मापदंडों की अनदेखी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई होगी। उक्त बातें पथरगामा के पुलिस निरीक्षक बलबीर सिंह ने कही। वे सोमवार को थाना परिसर में आहूत शांति समिति की बैठक में क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।
थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी बलिराम रावत सहित दर्जनों की संख्या में पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मंदिर के अंदर भीड़ नहीं लगानी है। बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। मंदिर के आसपास कोई भी आदमी शराब का सेवन नहीं करें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। मौके पर निगम भगत, मनोज मेहरा, रंजीत मेहरा, महेश डांगरी, भूदेव पंडित, राहुल देव मिश्रा और मिल्टन कुमार झा आदि थे। एएसआई आईडी मिश्रा, मंतोष चौधरी, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।