सौरभ दूसरी बार बने अभाविप के जिला संयोजक
मेहरमा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीते 11 अक्टूबर को रांची में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति क
मेहरमा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीते 11 अक्टूबर को रांची में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूरे राज्य में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोड्डा जिला इकाई के जिला संयोजक दूसरी बार सौरभ कुमार झा को बनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सौरभ ने बताया कि इससे पूर्व दो साल तक प्रदेश कार्यकारिणी व एक साल तक जिला संयोजक का दायित्व का निर्वहन वे कर चुके हैं। पुन: गोड्डा जिला का संयोजक बनाए जाने पर उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दी गई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की कोशिश करूंगा। सौरभ ने बताया कि इसके अलावा गौतम कुमार महतो को गोड्डा-दुमका विभाग के सह संयोजक का दायित्व दिया गया है। इसके पूर्व भी वे विभाग सह संयोजक के दायित्व में थे। वहीं प्रो सुमनलता को गोड्डा जिला प्रमुख का दायित्व दिया गया। इससे पूर्व वो गोड्डा नगर इकाई की नगर अध्यक्ष थीं। प्रो. निशिकांत मिश्रा को विभाग प्रमुख का दायित्व दिया गया। सभी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन कार्य को नई दिशा देने का संकल्प लिया।