सड़क हादसों में दो लोग जख्मी
जागरण संवाददाता गोड्डा अलग अलग जगहों से सड़क हादसे में जख्मी दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना में सदर प्रखंड के मखनी गांव का रहने वाला संजय साह(2
गोड्डा : अलग अलग जगहों से सड़क हादसे में जख्मी दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना में सदर प्रखंड के मखनी गांव का रहने वाला संजय साह(28) पिता सदानंद साह गांव के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर पीके सिंहा ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना में हनवारा प्रखंड के विश्वासखनी गांव निवासी कैलाश पंडित (42) पिता शंकर पंडित हनवारा के समीप सड़क हादसे में जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने मरीज के परिजनों को फोन से घटना की जानकारी दी व जख्मी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायल को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भर्ती कर मरीज का प्राथमिक उपचार किया गया। दोनो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।