सड़क हादसे में ईसीएल कर्मी की मौत
महागामा : महागामा-ललमटिया मुख्य सड़क पर दियाजोरी चौक के निकट शुक्रवार देर शाम सड़क द
महागामा : महागामा-ललमटिया मुख्य सड़क पर दियाजोरी चौक के निकट शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में चितरकोठी निवासी रोनाल्ड मरांडी (34) की मौत हो गई। रोनाल्ड मरांडी बाइक से ऊर्जानगर आवास से घर चितरकोठी जाने के लिए शाम करीब सात बजे निकला था। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार रोनाल्ड की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह घिसटते हुए काफी दूर चला गया। वहां एक खजूर के पेड़ से सर टकरा गया जिससे स्थिति गंभीर हो गई। महागामा थाना के गश्ती दल ने उसे देखा और झाड़ी से उठाकर महागामा अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। रोनाल्ड दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई दानियल मरांडी ने बताया कि शाम सात बजे ऊर्जानगर आवास से चितरकोठी के लिए निकला था। इसी क्रम में यह हादसा हुआ। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। शव को महागामा पुलिस ने शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मौत से कार्यालय में पसरा सन्नाटा : रोनाल्ड की मौत पर शनिवार को ओसीपी में शोकसभा हुई। कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ओसीपी महाप्रबंधक किशोर कुमार ने उसके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि रोनाल्ड बहुत ही अच्छा कर्मी था। उसके जाने से ईसीएल को क्षति होगी जिसे पूरा करना संभव नहीं है। रोनाल्ड मरांडी ओसीपी कार्यालय के वित्त विभाग में प्रधान लिपिक था। उसकी नौकरी पिता की मौत के बाद हुई थी। पिता श्याम लाल प्रशनल विभाग में सीनियर लिपिक थे जिनकी खान दुर्घटना में मौत हो गई थी। कल शाम ड्यूटी कर के घर जा रहा था। शोक सभा में मैनेजर सतीश मुरारी, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, आरआर मंडल, निरंजन कुमार, विभीषण ¨सह आदि थे।