रामनारायण बने मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री
मेहरमा : मत्स्यजीवी सहयोग समिति की प्रबंधन कार्यकारिणी गठन के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्या
मेहरमा : मत्स्यजीवी सहयोग समिति की प्रबंधन कार्यकारिणी गठन के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन में मतदान के बाद देर शाम मतगणना हुई। इसमें मंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशियों में से रामनारायण मंडल कुल को कुल 198 मत प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर रहे निवर्तमान मंत्री चंदन कुमार के पिता बनारसी मंडल को कुल 191 मत मिले।
सुबोध मंडल को 17, प्रकाश महलदार को 7 व किशोर मंडल को 3 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राम नारायण मंडल सात मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। रामनारायण मंडल ने जीत के बाद समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जीत का श्रेय सभी सदस्यों को दिया। कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे। कुल 528 मतदाताओं में 432 ने मतदान में भाग लिया। सोलह मत रद हुआ। पांच कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 34 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें केशव मंडल को सबसे अधिक 128, कामेश्वर मंडल को 104, उपेंद्र महलदार 103, मोहरम मंडल 75 व रंजीत महलदार 28 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। बताया जाता है कि विजयी पांचों कार्यकारिणी सदस्यों में से जिन्हें सबसे अधिक मत प्राप्त हुआ है उन्हें अध्यक्ष बनाया जाना है। इसका गठन एक सप्ताह के अंदर कर लेने की बात कही गई। इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ओमप्रकाश मेहरा, पीठासीन पदाधिकारी बीमा ¨कडो, प्रथम मतदान पदाधिकारी राजीव कुमार, सदाशिव मिश्रा, अशोक ¨सह, तथा दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद ¨सह, प्रभारी थाना प्रभारी अजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक देवाशीष तिग्गा सहित सशस्त्र पुलिस बल तैनात थे।