बसंतराय में रैफ के जवान तैनात
गोड्डा/बसंतराय : जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। वहां जिला प
गोड्डा/बसंतराय : जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। वहां जिला पुलिस बल के अलावा रैफ की तैनाती की गई है। बताया जाता है कि बसंतराय के अलावा करीब दर्जनभर स्थानों को पुलिस ने संवेदनशील माना है जहां दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को रबर बुलेट के अभ्यास के बाद के रैफ के जवानों को बसंतराय भेज दिया गया। वहां रैफ के जवान बसंतराय पुलिस को सहयोग करेंगे। एसपी राजीव रंजन ¨सह ने कहा कि पुलिस बसंतराय में काफी सतर्क है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की कंपनी को लगाया गया है। गड़बड़ी फैलानेवाले तत्वों से सख्ती से निबटा जाएगा। कहा कि बसंतराय की सीमा बिहार से सटती है जहां चौकसी बढ़ा दी गई है। अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निबटा जाएगा। लोग सछ्वावना के माहौल में पर्व मनाएं। उधर, बसंतराय पुलिस ने बुधवार की शाम क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। यह बसंतराय से बिसनपुर मोड़, बाजार, साखी मोड़ होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचा। थाना प्रभारी जितेंद्र आ•ाद ने बताया कि असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी समुदाय से त्योहार अमन और शांति के माहौल में मनाने की अपील की। पूजा कमेटी और मुस्लिम समुदाय से शांति समिति के माध्यम से भी सहयोग की अपील की। कहा कि अतीत को भूलकर हमें शांति का पैगाम देना है।