Move to Jagran APP

बकरीद को लेकर जवानों ने किया फ्लैग मार्च

गोड्डा : जिले में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्र में लगभ

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 03:01 AM (IST)
बकरीद को लेकर जवानों ने किया फ्लैग मार्च
बकरीद को लेकर जवानों ने किया फ्लैग मार्च

गोड्डा : जिले में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्र में लगभग 80 से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर सदर अनुमंडल क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बाबत एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी थाना प्रभारी को सघन रूप से वाहन चे¨कग के लिए कहा गया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रेम और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाएं। वहीं प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी व अधिकारी को अपने-अपने पोस्ट पर मुस्तैद रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में लापरवाही हुई तो संबंधित पुलिस पदाधिकारी व जवानों पर कार्रवाई की जाएगी। पर्व को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि शहर के अलावा खटनई व बसंतराय में भी पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया है। पर्व को लेकर पुलिस सतर्क है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.