Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे मनरेगा कर्मी

संवाद सूत्र, मेहरमा : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों क

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 06:37 PM (IST)
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे मनरेगा कर्मी
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे मनरेगा कर्मी

संवाद सूत्र, मेहरमा : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए मेहरमा प्रखंड के मनरेगा कर्मी बुधवार को दूसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मियों ने विरोध जताते हुए प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकजुटता का प्रदर्शन किया। कर्मियों का कहना है कि हम सभी मनरेगा कर्मी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में पिछले 11 वर्षों से सेवा देते आ रहे हैं। बावजूद हम लोगों को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से सरकार को अपनी मांगों से संबंधित बातों की जानकारी राज्य संघ द्वारा दी गई बावजूद उस पर कोई अमल नहीं किया गया है जिससे हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मनरेगा कर्मियों में साहेब लाल हांसदा, दीपक कुमार, मोहम्मद रागिब, रोशन कुमार, प्रमोद कुमार यादव, सज्जन कुमार मंडल, मोहम्मद जुल्फिकार आलम, महेश भगत आदि मनरेगा कर्मी मौजूद थे। कर्मी 13 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.