Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा निकाल सरकारी नीतियों का विरोध

संवाद सहयोगी,गोड ्डा: भारतीय मजदूर संघ व झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की ओर से मजद

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 01:23 AM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल सरकारी नीतियों का विरोध
तिरंगा यात्रा निकाल सरकारी नीतियों का विरोध

संवाद सहयोगी,गोड ्डा: भारतीय मजदूर संघ व झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की ओर से मजदूरों के शोषण के खिलाफ शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली गयी।

prime article banner

तिरंगा रैली शहीद स्मारक स्थल से निकलकर विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। भामस के जिला मंत्री अमरनाथ साह ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। काम के अनुसार इन कर्मचारियों को मजदूरी का भुगतान नहीं होता है। समान काम समान वेतन की व्यवस्था अब तक इन कर्मचारियों पर लागू नहीं की गई है। भामस मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाता रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के व्यासदेव यादव, मो. अकरम आदि ने बताया कि उनकी मांगों में उच्चतम व उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सेवा स्थायीकरण व समायोजन करें, स्थायी कर्मियों के बराबर सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने, समान कार्य समान वेतन का अनुपालन करने, भयादोहन करना बंद करने, राज्य के सभी सरकारी विभागों में नियुक्ति के लिए 15 वर्ष आयु में छूट सहित 50 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा मुहैया कराने आदि मांगें शामिल है। रैली में भामस के संरक्षक निरंजन ¨सह, मनरेगा कर्मचारी संघ जिला इकाई मो. शहनवाज आलम, संजय कुमार, सपन ठाकुर, सरोज गोस्वामी, कमल किशोर दास, मो. नजमुल होदा, बासुकी प्रसाद साह, त्रिभुवन पासवान, सुखसैन हेम्ब्रम, दीपक भारती, बंजामीन हांसदा सहित दर्जनों मनरेगा कर्मी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.