मोतिया में जली डेढ़ लाख की संपत्ति
संवाद सहयोगी, गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया ग्राम में गुरुवार को दिन के करीब एक बजे आग लग
संवाद सहयोगी, गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया ग्राम में गुरुवार को दिन के करीब एक बजे आग लगने से नवीन झा का घर जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में दो-दो दमकल लगाने पड़े तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग अचानक लग गई। आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गयी। पहले लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू न होते देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी। सूचना पर अग्निशमन वाहन का वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया। घर में अनाज व पुआल रखा हुआ था जिस वजह से आग तेजी से फैल रही थी। आग बुझाने गए वाहन का पानी भी समाप्त हो गया। इसके बाद जिला मुख्यालय से दूसरे वाहन को मंगाया गया तक जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की घटना से करीब डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग के कारण घर में रखे 10 ¨क्वटल धान, 30 हजार की लकड़ी, 15 हजार का पुआल, 20 हजार का घरेलू सामान, दो ¨क्वटल चावल आदि जल गया। नवीन झा ने कहा कि अब घर में कुछ नहीं बचा है। जिला प्रशासन से सरकार के स्तर से मिलने वाली सहायता व मुआवजा की मांग की है।