बिना परमिट चल रही बस को पुलिस ने किया जब्त
महागामा आए दिन हो रहे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए महगामा पुलिस ने कमर कस ली है। इस
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 05:10 PM (IST)
महागामा : आए दिन हो रहे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए महगामा पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को महगामा पुलिस से बड़े वाहनों के कागजात आदि की जांच की। जांच के क्रम में पाया गया कि रांची जाने वाली रग्बी बस बगैर परमिट के चल रही है। पुलिस ने उक्त बस को जब्त कर महगामा थाना लाया है। महगामा थाना प्रभारी इन्द्रदेव कुमार ने बताया कि महगामा से होकर रांची जाने वाली कई गाड़ियों को बिना परमिट के चलाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान बिना परमिट संचालित रग्बी बस को पकड़कर थाना लाया गया है। बस में रांची जाने वाले कई सवारी बैठे हुए थे। इसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से रांची भेजवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें