Move to Jagran APP

कांग्रेस समुद्र, अब जनता की सेवा में रमेगा मन

संस, गोड्डा : झाविमो के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत पहल

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:17 AM (IST)
कांग्रेस समुद्र, अब जनता की सेवा में रमेगा मन
कांग्रेस समुद्र, अब जनता की सेवा में रमेगा मन

संस, गोड्डा : झाविमो के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत पहली बार कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार की शाम को स्वागत समारोह हुआ। इस मौके पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव व महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य झाविमो कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने को लेकर प्रपत्र भरा गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वे अपनी राजनीति की शुरुआत भाजपा से की, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को करीब से देखा है और जिस क्षेत्र में वे रहते हैं वहां कांग्रेस की ही आवोहवा है। भाजपा में जब वे शिक्षा मंत्री रहे थे उस समय भी उन्होंने मदरसा स्कूल व शिक्षकों के कल्याण की योजनाएं चलायी गयी थीं। ऐसा कहा जा सकता है कि वे सभी के कल्याण के हिमायती हैं। कांग्रेस में आने के बाद अब सेवा का दायरा बढेगा और विधानसभा, जिला व देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास की दिशा में नया अध्याय जोड़ेंगे। पहले नदी की तरह कार्य करते थे अब कांग्रेस जैसी समुद्र में मिल गये हैं। अब सेवा करने का दायरा वृहद हो गया है और इसमें सूबे से लेकर देश स्तर पर जन कल्याण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रत्येक माह में जिला व प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर सुनवाई करेंगे।

महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विधायक प्रदीप यादव एक अनुभवी विधायक, मंत्री हैं। इनके कांग्रेस में आने से जिला में कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा। कहा कि इनके आने से सूबे में कांग्रेस के विधायकों की संख्या में भी वृद्धि हो गयी है। अब जिले के साथ- साथ सूबे के विकास में अहम भूमिका निभायेंगे। जिला मुख्यालय सहित महागामा व पोड़ैयाहाट कांग्रेस कार्यालय का कायाकल्प करते हुए आम लोगों की समस्याएं सुनीं जाएगी।

नगर परिषद उपाध्यक्ष बेणु चौबे, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, शकील अहमद, नगर अध्यक्ष तापस घोषाल, शकील अहमद, नौशाद आलम, अजय शर्मा, याहिया सिद्धिकी, जगधात्री झा, नंदकिशोर झा, पूजा झा, आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने की, संचालन जिला प्रवक्ता ध्रुव सिंह ने किया। इसके पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों विधायकों को फूल माला से लाद दिया। पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा सहित विभिन्न भागों के झाविमो व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.