Move to Jagran APP

पहले से अधिक बढ़ी महिलाओं में जागरूकता

पोड़ैयाहाट : प्रखंड के रघुनाथपुर खेल मैदान में एकता महिला विकास मंच की ओर से झारखंड

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 07:27 PM (IST)
पहले से अधिक बढ़ी महिलाओं में जागरूकता
पहले से अधिक बढ़ी महिलाओं में जागरूकता

पोड़ैयाहाट : प्रखंड के रघुनाथपुर खेल मैदान में एकता महिला विकास मंच की ओर से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रदीप यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र नाथ ¨सह, मुखिया सिमोन मरांडी ने उद्घाटन किया। विधायक प्रदीप यादव ने विभिन्न महिला समूहों से उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना पहले से ही चल रही थी। उसी को मॉडिफाइड कर आज सखी संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले से अधिक जागरूक हुईं हैं, लेकिन उन्हें और जागरूक होने की जरूरत है। खासकर के गांव गांव में बन रही शराब और हाट बाजार में बिक रही शराब को बंद कराना जरूरी है। जब तक पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं होगी तब तक घर परिवार स्वस्थ और सुखी नहीं हो सकता है। आए आए दिन देखने में मिलता है कि ज्यादातर दुर्घटनाएं शराब के कारण होती है। महिलाओं पर अत्याचार भी शराब पीने के बाद ही पति करते हैं। इसलिए शराबबंदी को लेकर जागरूक होना चाहिए। वहीं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ ¨सह ने कहा कि ग्राम विकास योजना के तहत जो प्रस्तुतीकरण किया गया है वह काफी सराहनीय है। महिलाएं आज सरकार के संरक्षण व बैंक के सहयोग से काफी आगे बढ़ रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण तभी होगा जब गांव के लोग सरकार के चल रही योजनाओं को लेकर जागरूक होंगे और उन योजनाओं के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। मुखिया सिमोन मरांडी ने भी संबोधित कर सखी मंडल की समस्याओं को बताया और कहा कि सिर्फ समस्याएं नहीं बल्कि इसका सुझाव भी सराहनीय है। इन सुझावों पर काम किया जाए तो निश्चित रूप से गांव आत्मनिर्भर बनेगा और गांव का विकास होगा। इसमें महिलाओं की भूमिका अहम होगी। मौके पर बैंक मैनेजर गौरव कुमार, पंचायत पंचायती पदाधिकारी अशोक यादव सहित दर्जनों लोग एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.