Move to Jagran APP

पुलिस का काम जनता को न्याय दिलाना

गोड्डा : पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी राजीव रंजन ¨सह ने साप्ताहिक जनता दरबार आ आयोज

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 06:03 PM (IST)
पुलिस का काम जनता को न्याय दिलाना
पुलिस का काम जनता को न्याय दिलाना

गोड्डा : पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी राजीव रंजन ¨सह ने साप्ताहिक जनता दरबार आ आयोजन किया। इसमें दो दर्जन मामलों का निष्पादन किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने एसपी को अपनी शिकायत दर्ज कराई। मौके पर ही एसपी ने संबंधित थाना व पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश जारी किया। इसके साथ ही कहा गया आम जनता की शिकायतों पर थाना निष्पक्ष कार्रवाई करें ताकि लोगों को न्याय मिल सके। कहा कि पुलिस का काम ही जनता को न्याय दिलाना व दोषियों को सजा दिलाना है। दोनों काम होने से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। आये लोगों से कहा कि वे भयमुक्त होकर रहें। पुलिस किसी के साथ अन्याय होने नहीं देगी। इसके साथ ही लोगों से कहा कि अगर आसपास कहीं भी कुछ गलत होता है तो इसकी जानकारी अपने निकट के पुलिस स्टेशन को दें। एसपी राजीव रंजन ¨सह ने बताया कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना पुलिस कि पहली प्राथमिकता है। जनता दरबार में लगभग दो मामले आये जिसका निष्पादन किया गया। कहा कि अगर किसी को लगता है अगर उनके साथ गलत हुआ है जनता सीधे उनसे मिल सकती है। इसमें कही कोई रोक टोक नहीं है। पुलिस ने चलाया चे¨कग अभियान गोड्डा: नगर थाना पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्ग पर दोपहिया वाहनों कि सघन जांच की। जांच के दौरान वाहन के कागजात, डिक्की, रजिस्ट्रेशन नंबर, ड्राइ¨वग लाइसेंस व इंश्योरेंस पेपर की जांच की गयी। अभियान में परिवहन विभाग भी शामिल था। जांच में अधिकांश वाहन में कागजात पाये गये। कागजात नहीं होने पर जुर्माना लेकर छोड़ा गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.