पुलिस ने पति व सास-ससुर पर दर्ज किया मामला
ललमटिया : बुधवार की दोपहर लोहंडिया बाजार में विवाहिता बेबी देवी ने केरोसिन छिड़ककर स्व
ललमटिया : बुधवार की दोपहर लोहंडिया बाजार में विवाहिता बेबी देवी ने केरोसिन छिड़ककर स्वयं आग लगा ली थी। जिससे वह 75 फीसदी झुलस गई थी। बेहतर इलाज के लिए बोकारो जाने के क्रम में ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को उसके बयान के आधार पर पुलिस ने पति वीरेंद्र गुप्ता व उसके माता-पिता के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घायल अवस्था में बेबी ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि अक्सर पति व परिवार के अन्य सदस्य किसी ने किसी बाद को ले झगड़ा करते थे। जिससे वह काफी परेशान थी। झगड़ा के बाद गुस्सा में ही उसने यह कदम उठाया था। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य काफी सरल स्वभाव के थे। बेबी देवी के मौत से घर में मातमी सन्नाटा छा गया है। वह अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ गई है। सभी छोटे हैं उनके लालन-पालन कौन करेगा इसकी चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।