Move to Jagran APP

चार नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन खुर्द गांव में शुक्रवार की रात पुलिस दल पर हमला करने

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:31 PM (IST)
चार नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
चार नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन खुर्द गांव में शुक्रवार की रात पुलिस दल पर हमला करने के मामले में चार नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि हत्या के प्रयास के आरोपित संजय मुर्मू की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की रात प्रशिक्षु एसआइ सामुएल लकड़ा पुलिस बल के साथ रजौन खुर्द गांव गए थे। वहां पुलिस ने संजय मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच संजय मुर्मू ने शोर मचा दिया जिसके बाद रजौन खुर्द एवं पत्थरचट्टी के ग्रामीणों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेर लिया। सामुएल लकड़ा की जमकर पिटाई कर दी। इसी क्रम में मौका देखकर संजय मुर्मू भाग गया। बाद में इस मामले की जानकारी थाना को दी गई जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल ने गांव के ही इतवारी टुडू व रोहित मुर्मू तथा पत्थरचट्टी के जगेन मरांडी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि संजय मुर्मू जबरन रूपुचक की बसंती टुडू से शादी करना चाहता था। लेकिन बसंती टुडू की मां संझली मुर्मू इसका विरोध कर रही थी। इसी क्रम में 18 अक्टूबर को संजय मुर्मू ने बसंती टुडू की मां संझली टुडू पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में बसंती टुडू ने अपनी मां के हत्या के प्रयास की प्राथमिकी पथरगामा थाने में दर्ज कराई थी। इसी मामले में पुलिस संजय टुडू को गिरफ्तार करने गांव गई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.