Move to Jagran APP

पूजा के हत्यारों की अविलंब हो गिरफ्तारी

गोड्डा की बेटी पूजा भारती की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को ललमटिया में झारखंड राज्य महिला समाज की अध्यक्ष तालामय सोरेन के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एटक कार्यालय ललमटिया से सिद्धो-कान्हू चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने नारा लगाते हुए कहा कि पूजा भारती के हत्यारों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे। वहीं सरकार घटना की सीबीआई जांच कराए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 07:05 PM (IST)
पूजा के हत्यारों की अविलंब हो गिरफ्तारी
पूजा के हत्यारों की अविलंब हो गिरफ्तारी

संवाद सहयोगी , ललमटिया : गोड्डा की बेटी पूजा भारती की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को ललमटिया में झारखंड राज्य महिला समाज की अध्यक्ष तालामय सोरेन के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एटक कार्यालय ललमटिया से सिद्धो-कान्हू चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने नारा लगाते हुए कहा कि पूजा भारती के हत्यारों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे। वहीं सरकार घटना की सीबीआई जांच कराए।

loksabha election banner

झारखंड राज्य महिला समाज के अध्यक्ष तालामय सोरेन ने कहा कि झारखंड की होनहार बेटी की दरिदों ने निर्मम हत्या की है। इन के हत्यारों को सरकार त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़कर फांसी की सजा दे, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो। झारखंड में आए दिन लगातार महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहा है। ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यदि महिलाओं और बेटियों के साथ इस तरह का अत्याचार होते रहा तो आने वाले दिन में झारखंड में महिलाओं और बेटियों के अस्तित्व पर गहरा संकट छा जाएगा। कोई कैसे अपनी बहू बेटियों को बाहर भेज सकता है। वर्तमान स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि महिलाएं अपने आपको अब असुरक्षित महसूस करने लगी है। मौके पर मालती मुर्मू ,सुमित्रा देवी ,शालिनी मुर्मू ,नेहा मरांडी, सीता देवी, सावित्री देवी ,सोनोती हांसदा, पावो देवी , बेटीमय मुर्मू ,सावित्री मुर्मू ,चुड़की मुर्मू ,संझली मुर्मू ,मेरी मरांडी ,सेलेविना किस्कू, तालामय किस्कू,संझली मुर्मू ,मरांगमय हांसदा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.