पर्यावरण की शुद्धि के लिए पौधरोपण जरूरी
पथरगामा : प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के नए भवन परिसर में शुक्रवार को दैनिक जागरण द्वारा चलाए
पथरगामा : प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के नए भवन परिसर में शुक्रवार को दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी पथरगामा ने पौधरोपण किया। उन्होंने दैनिक जागरण के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पौधरोपण में सबको आगे बढ़ना चाहिए। आमलोगों की सहभागिता से ही अभियान का उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष चार व्यक्ति के लिए प्राण वायु देता है। अगर कोई व्यक्ति एक पौधा लगाता है और उसकी सेवा करता है ऐसे में वह व्यक्ति दस पुत्रों की सेवा करने का काम करता है। पर्यावरण की शुद्धि के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। वहीं, शिक्षक सह पर्यावरणविद विमल विनोद ने उपस्थित लोगों को पौधरोपण करने के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 16 पौधे लगाने चाहिए। एक वृक्ष आपको इतना राहत दे सकता है,जो दस एसी मिलाकर देंगे। कहा कि दैनिक जागरण प्रति वर्ष ऐसा अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता ला रहा है। जिसका नतीजा है कि सभी वर्ग के लोग पौधरोपण के लिए आज आगे बढ़ रहे है। इस सोच से केवल पर्यावरण की शुद्धि नहीं बल्कि वायुमंडल का तापमान भी संतुलित रहेगा। मौके पर रानीपुर पंचायत के मुखिया किरण देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार, लतौना पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, कपिल ¨सह, रंजीत मेहरा, गुड़िया रानी, रागिनी सिन्हा आदि मौजूद थे।