Move to Jagran APP

राष्ट्रीय जनकल्याण मिशन से लोगों को मिल रहा सहयोग

संवाद सूत्रमहागामा राष्ट्रीय जनकल्याण मिशन संस्था के द्वारा झारखंड राज्य के महागामा में श्

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 06:17 PM (IST)
राष्ट्रीय जनकल्याण मिशन से लोगों को मिल रहा सहयोग
राष्ट्रीय जनकल्याण मिशन से लोगों को मिल रहा सहयोग

संवाद सूत्र,महागामा :

loksabha election banner

राष्ट्रीय जनकल्याण मिशन संस्था के द्वारा झारखंड राज्य के महागामा में शाखा कार्यालय का शिलान्यास किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महागामा पूर्व विधायक राजेश रंजन, भाजपा नेता मुरारी चौबे, अभिषेक मंडल, अशोक यादव, श्रवण मंडल, पप्पू ठाकुर,निर्मल केसरी व जनकल्याण मिशन के संस्थापक सह अध्यक्ष अंचल कुमार सिंह, रवि कपूर, रुपेश कुमार, परियोजना प्रभारी प्रियरंजन कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, चंदन कुमार सिंह, राजीव कुमार, शाखा प्रबंधक नवीन कुमार महतो सहित पूरी टीम उपस्थित थी। संस्थापक सह अध्यक्ष अंचल कुमार सिंह ने बताया कि संस्था विगत 2 वर्षों से बिहार राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, शहरी एवं ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रही है एवं झारखंड राज्य में कार्य हेतु संस्था महागामा में शाखा कार्यालय का शिलान्यास किया गया है।

झारखंड में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, शहरी एवं ग्रामीण विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। साथ ही अंचल सिंह ने कहा कि जनकल्याण योजना के माध्यम से असहाय एवं गरीब परिवार के लिए कई प्रकार से आर्थिक सहयोग किया जाता है। गरीब परिवार की कन्याओं के जन्म से लेकर शादी तक आर्थिक सहयोग दिया जाता है वहीं सामान्य गरीब परिवार के जीविकोपार्जन के लिए निश्शुल्क रोजगार प्रशिक्षण एवं कन्या विवाह पर आर्थिक सहायता दी जाती है। मौके पर पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कहा कि महागामा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनकल्याण मिशन संस्था की शाखा खुलना सुखद है। इससे आने वाले दिनों में यहां के लोगों को भी संस्था से सहयोग मिल पाएगा। बिहार से सटे रहने के कारण महागामा क्षेत्र में भी उक्त संस्था यहां की जनता की अपेक्षा पर खरा उतरेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.