पुलिस पर पथराव मामले में अबतक छह की गिरफ्तारी
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के रहड़बडीया गांव में दो दिन पूर्व पुलिस पर पथराव मामले में अभियुक्त जाहिर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपूर्द कर दिया है। जाहिर अंसारी रहड़बडीया मस्जिद का इमाम है। बीते शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर इबादत के लिए जुटी भीड़ द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में ठाकुर गंगटी थाना में कांड संख्या 19 / 2020 दर्ज कर
ठाकुरगंगटी : जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के रहरबड़िया गांव में बीते शुक्रवार को सामूहिक नमाज पढ़ रहे लोगों की ओर से पुलिस पर पथराव किये जाने के मामले में 8 नामजद सहित 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किए गए है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि तीन दिन पूर्व के उक्त मामले में पुलिस की ओर से दोषियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। मामले में नामजद आरोपित जाहिर अंसारी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। बीते रविवार की शाम जाहिर अंसारी की गिरफ्तार हुई थी। जाहिर अंसारी रहरबड़िया मस्जिद का इमाम है। बीते शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर इबादत के लिए जुटी भीड़ द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में ठाकुर गंगटी थाना में दर्ज प्राथमिकी में इमाम भी नामजद था। घटना के दिन ही पुलिस ने पांच नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस उक्त मामले में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है । थाना प्रभारी तपन कुमार पाणिग्रही ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। फिलहाल रहरबड़िया गांव में पुलिस लगातार गश्ती कर रही है।
बता दें कि वहां मस्जिद के आसपास के घरों से पुलिस को निशाना बनाकर लोगों ने जमकर पथराव किया था जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे वहीं पुलिस वैन का शीशा भी टूट गया था। फिलहाल रहरबड़िया गांव में पुलिस लगातार गश्ती कर रही है।