विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालू माफिया ने पुलिस दल पर बोला हमला, पथरगामा थानेदार जख्मी Godda News

By MritunjayEdited By:
Published: Thu, 31 Oct 2019 12:42 PM (IST)

हमले में थानेदार सुभाष कुमार के साथ ही सिपाही मनोज कुमार सिंह जख्मी हो गए। इस दाैरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। राइफल छीनने की कोशिश की गई।

बालू माफिया ने पुलिस दल पर बोला हमला, पथरगामा थानेदार जख्मी Godda News
बालू माफिया ने पुलिस दल पर बोला हमला, पथरगामा थानेदार जख्मी Godda News

गोड्डा, जेएनएन। पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलरा गांव में गुरुवार सुबह बालू माफिया के इशारे पर पुलिस टीम पर हमला किया गया। हमले में थानेदार सुभाष कुमार के साथ ही सिपाही मनोज कुमार सिंह जख्मी हो गए। इस दाैरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। राइफल छीनने की कोशिश की गई। पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई।

गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलरा गांव में छापामारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों का नेतृत्व मंटू साह कर रहा था। उसके नेतृत्व में ग्रामीण पत्थरबाजी कर रहे थे। पुलिस का आरोप है है कि मंटू के इशारे पर ग्रामीणों ने पथराव किया। घटना में पुलिस की राइफल छीनने की भी कोशिश की गई। पुलिस वैन के शीशे भी तोड़े गए। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर चोरी का बालू डंप पर उसे बाहर खपाया जाता है। पुलिस इस मामले में बालू माफिया मंटू साह सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

पथरगामा थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि किसी कांड के अनुसंधान के क्रम में वे पुलिस बलों के साथ चिलरा के रास्ते गुजर रहे थे, जहां बालू ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस वैन को निशाना बना कर पथराव शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों को गुमराह कर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। पथराव से वैन का शीशा भी टूटा है। दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।