राजाभीट्ठा से सात पशु तस्कर गिरफ्तार, 59 मवेशी जब्त
पथरगामा: राजाभीट्ठा थाना क्षेत्र के हडका टोला जंगल के रास्ते 59 गाय एव बैल को लेकर सात लोग
पथरगामा: राजाभीट्ठा थाना क्षेत्र के हडका टोला जंगल के रास्ते 59 गाय एव बैल को लेकर सात लोग पाकुड़ के हिरणपुर होते हुए बंगाल जा रहे थे। इसकी गुप्त सूचना राजाभीट्ठा थाना प्रभारी को मिली। थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराते हुए उनके दिशा निर्देश पर हडका टोला जंगल को चारों बगल से घेर लिया। जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने पशु तस्करी कर रहे सभी सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कुल 59 गाय व बैल भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों का नाम ताजामुद्दीन अंसारी (साकिन हिरणपुर पाकुड़), चरन मुर्मू (बरहेट साहिबगंज), महफूज अंसारी (बरमसिया पाकुड़), आवेदीन अंसारी (बरमसिया पाकुड़), अशरफ अंसारी (बरमसिया पाकुड़), जमालुद्दीन अंसारी (बरमसिया पाकुड़), मुंशी सोरेन (बरहेट साहिबगंज) है। पुलिस गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सीता राम मुर्मू, एएसआइ अनिल कुमार राय, मुंशी मनोज कुमार पासवान समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे। थाना प्रभारी सीता राम मुर्मू ने बताया कि पकड़े गए सातों पशु तस्कर पाकुड़ व साहिबगंज जिले की हैं। मामले से अंचलाधिकारी बोआरीजोर व वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ रविकांत भूषण एवं पुलिस निरीक्षण बृज कुमार सिन्हा ने पशु तस्करों से पूछताछ की। बाद में पत्रकारों को बताया कि क्षेत्र में पशु तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। थाना परिसर में सभी गायों को रखा गया है।