परिवहन विभाग ने लक्ष्य का 72 फीसद राजस्व वसूला
गोड्डा : जिला परिवहन विभाग ने वाहनों के निबंधन व जुर्माने से वित्तीय वर्ष 18 -19 के नौ माह में
गोड्डा : जिला परिवहन विभाग ने वाहनों के निबंधन व जुर्माने से वित्तीय वर्ष 18 -19 के नौ माह में कुल लक्ष्य का 72 फीसद राजस्व संग्रह किया है। राज्य मुख्यालय तक विभाग को वित्तीय वर्ष के लिए 17 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें विभाग ने दिसंबर माह तक 12 करोड़ 17 लाख 46 हजार राजस्व संग्रह कर लिया है जो कुल लक्ष्य का लगभग 72 फीसद है। विभाग को उम्मीद है कि शेष बचे तीन माह में वह लक्ष्य का शत प्रतिशत राजस्व संग्रह कर लेगा। राजस्व बढ़ाने को ले रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। जुर्माने से 48 लाख वसूला : परिवहन विभाग द्वारा समय -समय पर जांच अभियान चलाकर परिवहन नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों से दंडस्वरूप लगभग 48 लाख 60 हजार रुपये वसूला है। विभाग के एक वरीय कर्मी ने बताया कि शेष बचे माह में अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान लगाया जाएगा ताकि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह किया जा सके। सड़क सुरक्षा पर हो रहा काम : जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर भी काम किया जा रहा है। विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़े गए चालकों की काउंस¨लग भी की जाती है। जहां उन्हें यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा को ले हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने आदि जरूरी चीजों की जानकारी दी जाती है। इसके लिए अलग से एक इकाई काम कर रही है। वर्जन
राज्य मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग प्रयासरत है। दिसंबर माह तक 1217.46 लाख राजस्व संग्रह किया गया है। जिसमें बतौर जुर्माना 48.608 लाख रुपये शामिल है। मार्च तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोड्डा
------------------------------------
माहवार कितना हुआ राजस्व संग्रह एक नजर में : - माह - कुल राजस्व - जुर्माना वसूली
- अप्रैल - 117.95 - 2.21 लाख
- मई - 146.04 - 8.90 लाख
- जून - 150.89 - 5.217 लाख
- जुलाई - 148.70 - 7.08 लाख
- अगस्त - 129.55 - 5.311 लाख
- सितंबर - 119.30 - 5.154 लाख
- अक्टूबर - 123.63 - 5.412 लाख
- नवंबर - 131.48 - 5.363 लाख
- दिसंबर - 149.92 - 3.961 लाख