जिले के पारा शिक्षकों ने भरी हुंकार
महागामा : राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जा नगर में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई की ब
महागामा : राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जा नगर में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक नसीमउल हक की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई निर्णय लिया गया। कहा गया कि महागामा के सभी पारा राज्य शिक्षक स्थापना दिवस पर रांची पहुंचकर स्थायीकरण और वेतनमान की मांग करेंगे स्थाईकरण व वेतनमान की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा करने पर सरकार की जय-जयकार करेंगे नहीं करने पर काला झंडा दिखाएंगे। 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम मोहराबादी मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अफसार हुसैन ने किया। इस कार्यक्रम में गोड्डा जिला सचिव अमरेंद्र कुमार, संकुल अध्यक्ष तुफैल अहमद, राधे ईसर, लाल बिहारी, विपिन कुमार, प्रमोद भारती,नीरज कुमार, बहलूल मसरूर, रियाज, मुर्तजा अंसारी, पवन कुमार, बिरन दत्ता, शंकर, नुरुल, इकबाल, संजय, राजेश, कैलाश, प्रभाष, राजीव कुमार पोद्दार, ओम प्रकाश जयसवाल, बीसी जायसवाल आदि पारा शिक्षक मौजूद थे। पथरगामा : प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक बीआरसी परिसर में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अक्षय दत्ता ने की। इसमें जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से 15 को स्थापना दिवस पर आंदोलन के लिए रांची जाने पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा इस बार की लड़ाई अंतिम है। सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रखंड से सभी पारा शिक्षक रांची जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। वहीं बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गाय। बैठक में मनोज यादव, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश बाग्वे, विनय, जयनारायण, सुमन कुमारी, वीणा कुमारी, उषा स्वर्ण किरण, सुनील, विष्णु, जयंत, मिलन सहित अन्य पारा शिक्षक मौजूद थे।