बिजली के झटके से एक की मौत, दूसरा झुलसा
गोड्डा बिजली की चपेट में आने से पथरगामा के सोनारचक पंचायत के बाबूपुर खेर
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 05:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गोड्डा : बिजली की चपेट में आने से पथरगामा के सोनारचक पंचायत के बाबूपुर खेरैया गांव निवासी 30 वर्षीय नरसिंह साह मौत हो गयी। नरसिंह को बचाने के क्रम में 45 वर्षीय नवीन साह गंभीर रुप से झुलस गया। बिजली का झटका लगने के के बाद दोनों को घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया गया। जांच के बाद चिकित्सक डा आरके पासवान ने कुंदन साह को मृत घोषित कर दिया। घायल नवीन साह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों तेतरिया गांव के बहियार में धान रोपनी में जुटा था। बिजली का तार फाल्ट होने के बाद खेत में गिर गया। जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें