Move to Jagran APP

अब निरीक्षण के समय वीडियो क्लिप बनाएंगे सीआरपी

गोड्डा : जिला प्रशासन ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। अब संक

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 07 Dec 2017 03:01 AM (IST)
अब निरीक्षण के समय वीडियो क्लिप बनाएंगे सीआरपी
अब निरीक्षण के समय वीडियो क्लिप बनाएंगे सीआरपी

गोड्डा : जिला प्रशासन ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। अब संकुल साधनसेवी (सीआरपी) विद्यालय निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की वस्तुस्थिति को उपलब्ध कराए गए टैब से वीडियो क्लिप बनाएंगे। इसे वह अपने प्रतिवेदन के साथ सुरक्षित रखेंगे। जिला प्रशासन उनसे वीडियो क्लिप कभी भी दिखाने को कह सकता है। इसके लिए जिलास्तर पर एक अलग टीम भी गठित होगी जो इन वीडियो क्लिप की जांच करेगी। यह जांच रेंडमली की जाएगी। इस बाबत जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया है। जानकारी हो कि जिले में कुल 32 बीआरपी व 127 सीआरपी कार्यरत हैं।

loksabha election banner

टूर डायरी बनाएंगे सीआरपी : जिला प्रशासन ने सभी संकुल साधनसेवी (सीआरपी) को टूर डायरी बनाने को कहा है। वह अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कार्यक्रम तय कर प्रतिदिन अलग-अलग विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में विद्यालय प्रधानाध्यापक को दिए गए दिशानिर्देश के बाद क्या बदलाव हुआ उसका भी वीडियो क्लिप बनाना है। अगर कोई बदलाव नहीं आया उसको भी क्लिप में दर्शाना है। सीआरपी को अपने निरीक्षण प्रतिवेदन के साथ वीडियो क्लिप को भी उपलब्ध कराना है।

प्रतिदिन सात सीआरपी को बुलाया जाएगा मुख्यालय : जिला प्रशासन जिले के किसी भी प्रखंड के किसी भी संकुल साधनसेवी को जिला मुख्यालय एक दिन पूर्व सूचना व तय रोस्टर के अनुसार बुलाएगी। इसके लिए रोस्टर कैलेंडर भी बनाया जाएगा। वीडियो क्लिप देखने के लिए जिला मुख्यालय में गठित टीम व जिले के वरीय पदाधिकारी उक्त सीआरपी के टूर डायरी की जांच करेंगे और वीडियो क्लिप देखेंगे। इसके बाद जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सभी प्रखंडों का बनेगा वाट्सएप ग्रुप : जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्रखंडों का अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा है। प्रखंड स्तरपर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को वाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया है। जबकि जिलास्तर पर सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय को वाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया है। ग्रुप में प्रखंड व जिला के शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मी को शामिल किया जाएगा।

वर्जन

अब सीआरपी टूर डायरी रखेंगे। उसी के अनुसार वह विद्यालय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण क्रम में उपलब्ध कराएं गए टैब से वह विद्यालय की वस्तु स्थिति का वीडियो क्लिप बनाएंगे। यह क्रम वार होगा जिससे विद्यालय के बदलाव की जांच की जाएगी।

- वरुण रंजन, उपविकास आयुक्त, गोड्डा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.