छठ बाद नो इंट्री के समय में होगा बदलाव : एसपी
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के रौतारा चौक स्थित टीओपी का रविवार को एसपी राजीव रंजन ¨सह ने
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के रौतारा चौक स्थित टीओपी का रविवार को एसपी राजीव रंजन ¨सह ने निरीक्षण किया। वे टीओपी के भवन सहित समस्या से अवगत हुए। पदस्थापित जवानों ने टीओपी के कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि भवन काफी जर्जर हो चुका है। पेयजल की समस्या बनी हुई है। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस के जवानों को क्राइम कंट्रोल सहित कई ¨बदुओं पर दिशा निर्देश दिया। कहा कि रौतारा नो इंट्री जोन में है। यहां पर नो इंट्री नियम का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। इस अवधि में कोई भारी वाहन आता है तो उसे जब्त करें। इसके साथ ही क्षेत्र में कझिया नदी से लेकर अन्य जगह अवैध रूप से देसी शराब बेचने वालों व भट्टी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी राजीव रंजन ¨सह ने बताया कि जर्जर भवन की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ ही बेहतर ढंग से टीओपी चले इसके लिए अधिकारियों व जवानों की तैनाती की जा रही है। सहायक अवर निरीक्षक संवर्ग के अधिकारी की रोटेशन के आधार पर तैनाती होगी जो हर माह बदलेंगे। सभी को आवश्यक निर्देश दिया गया है। वही कहा कि शहर में नो इंट्री का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा। गोड्डा कालेज से रौतारा कझिया पुल तक नो इंट्री जोन है। छठ महापर्व के बाद ठंड के मौसम के लेकर शहर के नो इंट्री के समय में ठंड तक बदलाव किया जाएगा। अब तक रात दस बजे तक नो इंट्री रहती है। छठ के बाद इसे रात नौ बजे तक ही कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित प्राधिकार की बैठक के बाद आवश्यक निर्देश दिया जाएगा। मौके पर पुलिस निरीक्षक रेणु गुप्ता सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।