Move to Jagran APP

निबंधित श्रमिकों में वस्त्र का वितरण

मेहरमा मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा पंचायत अंतर्गत शाहीचक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र म

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 05:01 PM (IST)
निबंधित श्रमिकों में वस्त्र का वितरण
निबंधित श्रमिकों में वस्त्र का वितरण

मेहरमा : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा पंचायत अंतर्गत शाहीचक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में निबंधित मजदूरों के बीच श्रम नियोजन विभाग की ओर से वस्त्र वितरण किया गया। असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश झा, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, सामाजिक नेता पंकज कुमार आदि की उपस्थिति में वस्त्र वितरण किया गया। 200 निबंधित मजदूरों के बीच पैंट, शर्ट, साड़ी का वितरण किया गया। निबंधित मजदूरों में चंदन कुमार, ननकी देवी, प्रियंका देवी, मनोरमा देवी के अलावा अन्य शामिल थे। दुर्गापूजा के पहले मजदूरों को नया वस्त्र मिलने से उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। मौके पर रामदेव दास, अजय झा, संतोष कुमार पासवान, किशन कुमार रविदास सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.