नीट में सफलता पाकर गोड्डा की बेटियों ने बढ़ाया मान
गोड्डा नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 2640 वां स्थान लाने वाली सुप्रिया कुमार
गोड्डा : नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 2640 वां स्थान लाने वाली सुप्रिया कुमारी और 5715 रैंक लाने वाली समृद्धि को सोमवार को लोकमंच के सचिव सर्वजीत झा, विभिन्न खेल संघ के सचिव सुरजीत झा एवं महिला कॉलेज की प्रो. नूतन झा आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इन बेटियों की उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। मूल रूप से मेहरमा के कसबा गांव की रहने वाली सुप्रिया के पिता कृष्ण कुमार मिश्र गोड्डा कोर्ट में अधिवक्ता हैं। वहीं लोहिया नगर मोहल्ला की समृद्धि के पिता सुनील कुमार गोड्डा कोर्ट के पेशकार हैं। दोनों की स्कूलिग सेंट थॉमस स्कूल गोड्डा से हुई है। सुप्रिया ने दसवीं में 93.5 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं में जिला में तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं समृद्धि ने भी दसवीं में 95 प्रतिशत लाकर डीपीएस रांची में दाखिला पाया था। बधाई देनेवालों में विमल नंदिनी ठाकुर, अनिल कुमार झा, राजनंदिनी झा, सविता झा, ज्योति झा, राजीव झा, प्रियदर्शिनी झा, रणविजय झा, कुमार दीपक, राजलक्ष्मी झा, समरजीत झा, आलोक झा, अलका झा, अमित ठाकुर, स्वेता ठाकुर, लोकेश झा, कंचन झा, दिकविजय झा, दुर्गेश झा, नम्रता झा, विश्वविजय झा, अचल ठाकुर, दुर्गविजय झा एवं विक्रम विजय झा शामिल हैं। सुप्रिया एवं समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एवं गुरु के अलावा अपनी माता क्रमश: निकुंजलता मिश्रा एवं अलका रानी को दी है।