शिशु मृत्यु दर को शून्य पर पहुंचाएं : सीएस
गोड्डा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी में नवजात शिशु सप्ताह की तैयारी के लिए शनिव
गोड्डा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी में नवजात शिशु सप्ताह की तैयारी के लिए शनिवार को ठक हुई। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने की। उन्होंने उपस्थित सहियाओं को शिशु सप्ताह कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि नवजात बच्चों के मृत्यु दर को कम करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रतिवर्ष जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम चलाया जाता है। इसका फायदा भी दिखा है। पिछले कुछ वर्षों में शिशु मृत्यु दर में कमी भी आई है। लेकिन, हमें इसे शून्य तक पहुंचाना है। मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार ने भी सहियाओं को कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं, यूनिसेफ के धनंजय त्रिवेदी व साथी संस्था के समन्वयक रोशन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम आगामी 15 से 21 नवंबर तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत सहियाओं को क्या करना है इसकी जानकारी दी। बताया कि नवजात शिशु की मृत्यु किस कारण होती है, उसकी देखभाल कैसे करें। उसके खतरे के क्या - क्या लक्षण है। मौके पर काफी संख्या में साथी सहिया उपस्थित थी। वहीं, गोड्डा स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में भी साथी सहियाओं को नवजात शिशु सप्ताह की जानकारी दी गई।