नशे की हालत में साइकिल से गिरकर युवक जख्मी
जासं गोड्डा सदर प्रखंड स्थित ककना गांव का रहने वाला रोहित सिंह (24) पिता स्व सुधीर सिंह रविवार की देर शाम हरना पुल के पास साईकल असंतुलित होने से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह विषाहा हटिया से सब्जी खरीदकर वापस अपने घर ककना आ रहा था। इसी क्रम में हादसे में जख्मी हो गया। किसी प्रकार से रोहित जख्मी हालत में घर पहुंचा। जहां परिजनों ने आनन फानन में ऑटो द्वारा देर रात करीब 10 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया। सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कर मरीज का उपचार किया गया। सोमवार की सुबह मरीज की हालत में सुधार होने पर रीलिज कर दिया गया।
गोड्डा : सदर प्रखंड स्थित ककना गांव का रहने वाला रोहित सिंह (24) पिता स्व. सुधीर सिंह रविवार की देर रात हरना पुल के पास साईकिल से असंतुलित होने से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह विषाहा हटिया से सब्जी खरीदकर वापस अपने घर ककना लौट रहा था। इसी क्रम में हादसे में वह जख्मी हो गया। किसी प्रकार से रोहित जख्मी हालत में घर पहुंचा। वहां परिजनों ने आनन फानन में ऑटो द्वारा देर रात उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया। सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कर मरीज का उपचार किया गया। सोमवार की सुबह मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे रिलीज कर दिया गया।