नारी अदालत में हुआ पति-पत्नी के बीच समझौता
पथरगामा : पुलिस निरीक्षण कार्यालय में रविवार को नारी अदालत लगाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला परिष
पथरगामा : पुलिस निरीक्षण कार्यालय में रविवार को नारी अदालत लगाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य पश्चिमी सह नारी अदालत की अध्यक्ष पूनम देवी ने की। इसमें जिला परिषद सदस्य पूर्वी सह नारी अदालत की सदस्य फूल कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी। अदालत में सिमरिया ग्राम निवासी प्रियंका ने अपने पति भैरव गोप पर आरोप लगाया कि वे हमेशा गाली-गलौज करते हैं। नारी अदालत की अध्यक्ष ने पति-पत्नी को समझा कर विदा किया। भविष्य में गलती ना करने की भी चेतावनी दी। लखनपहाड़ी ग्राम निवासी राजेश दास ने अपनी पत्नी रंजू देवी पर आरोप लगाया कि मारपीट कर वह अपने मायके पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लता ग्राम चली गई है। कई बार वहां जाकर उसे लाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आई। अदालत ने उसकी पत्नी रंजू देवी को नोटिस भेजकर नारी अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया। अदालत में उपस्थित नहीं होने पर दूसरी नोटिस पोड़ैयाहाट थाना के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया। केंदुआ ग्राम निवासी सुशीला देवी ने अपनी पतोहू के खिलाफ नारी अदालत में आवेदन दिया था। रविवार को सुशीला देवी उपस्थित होकर दिए गए आवेदन को वापस ले लिया। अदालत ने आवेदन के आधार पर समझौता कर दोनों सास पतोहू को सही तरीके से रहने का निर्देश दिया। मौके पर उप प्रमुख सह नारी अदालत के सदस्य र¨वद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विलास मंडल, रमन कुमार आदि मौजूद थे।