अगली तिथि पर पेश करें साक्ष्य
पथरगामा : प्रखंड स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को नारी अदालत लगाई गई। अध्यक्षता जिप सदस्य
पथरगामा : प्रखंड स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को नारी अदालत लगाई गई। अध्यक्षता जिप सदस्य पश्चिमी सह नारी अदालत की अध्यक्ष पूनम देवी ने की। अदालत में नारी अदालत की उपाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रेणु गुप्ता भी मौजूद थीं। अदालत में बेलसर निवासी मोहम्मद अब्दुल्लाह एवं अमलो निवासी सहसुम खातून का मामला आया। इसमें कहा गया कि एक पक्ष ने परिवार अदालत में भी मामला दर्ज कराया है। इसलिए परिवार अदालत में ही जाने को कहा गया। बाराहाट से भी नारी अदालत में एक आवेदन आया। इसमें अगली तिथि को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर अदालत के सदस्य सह उप प्रमुख रवींद्र यादव, नारी अदालत की सदस्य ललिता झा, जवाती मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता विलास मंडल, पुलिस निरीक्षक कार्यालय के कर्मी रमन कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।