प्रदीप सहित संजय व फूल कुमारी ने किया नामांकन
जासं गोड्डा पांचवे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय पूरे दिन राजनीतिक हलचल से सराबोर रहा। यहां बीते 26 नवंबर से अधिसूचना के बाद नामांकन की प्रकृया शुरु कर दी गई थी। दो दिन की खामोसी के बाद बीते गुरुवार को एक निर्दल प्रत्याशी ने पर्चा भरा था। वहीं शुक्रवार को गोड्डा और पोड़ैयाहाट विस के लिए कुल तीन अभ्यर्थियों ने अपनी नामजदगी का पर्चा संबंधित निवार्ची पदाधिकारियों के समक्ष भरा। नामांकन करने वालों में पोड़ैयाहाट के सिटिग विधायक सह झाविमो के अभ्यर्थी प्रदीप यादव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गोड्डा से राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव और झाविमो की अधिकृत प्रत्याशी फूलकुमारी देवी ने पर्चा दाखिल किया। इधर महागामा विस सीट से अबतक किसी ने भी नामांकन पत्र नही भरा है। लेकिन वहां सर्वाधिक नामांकन पत्र बिके हैं। शुक्रवार तक जिले की इन तीन विस सीटों के लिए कोई 40 पर्चे बिके हैं। इसमें पोड़ैयाहाट से 0
गोड्डा : पांचवे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय पूरे दिन राजनीतिक हलचल से सराबोर रहा। यहां बीते 26 नवंबर से अधिसूचना के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। दो दिन की खामोशी के बाद बीते गुरुवार को एक निर्दल प्रत्याशी ने पर्चा भरा था। वहीं शुक्रवार को गोड्डा और पोड़ैयाहाट विस के लिए कुल तीन अभ्यर्थियों ने अपनी नामजदगी का पर्चा संबंधित निवार्ची पदाधिकारियों के समक्ष दाखिल किया। नामांकन करने वालों में पोड़ैयाहाट के सीटिग विधायक सह झाविमो अभ्यर्थी प्रदीप यादव भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गोड्डा से राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव और झाविमो की अधिकृत प्रत्याशी फूलकुमारी देवी ने पर्चा दाखिल किया। इधर महागामा विस सीट से अबतक किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं भरा है। लेकिन वहां सर्वाधिक नामांकन पत्र बिके हैं। शुक्रवार तक जिले की इन तीन विस सीटों के लिए कोई 40 पर्चे बिके हैं। इसमें पोड़ैयाहाट से 08 पर्चा, गोड्डा से 15 पर्चा व महागामा से सर्वाधिक 17 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है। शुक्रवार को प्रदीप यादव ने दो सेट में, संजय यादव ने एक सेट में और फूल कुमारी देवी ने दो सेट में नामांकन पत्र भरा। अभ्यर्थियों का लेखा-जोखा
-----------------
करोड़पति हैं प्रदीप यादव :
जासं, गोड्डा : नामांकन पत्र में दिए गए हलफनामे के अनुसार झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव करोड़पति अभ्यर्थियों में शामिल हैं। इनके पास करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा करीब 40 बीघा पैतृक जमीन भी है। लेकिन एसपीटी एक्ट के चलते इसका वैल्यूएशन हलफनामा में नहीं किया गया है। हलफनामे के अनुसार प्रदीप यादव के नाम पर करीब 90 लाख रुपये की और उनकी पत्नी बीणा देवी के नाम पर करीब 50 लाख रुपए की अचल सम्पत्ति है। प्रदीप यादव और उनकी पत्नी के नाम करीब सात लाख रुपये के जेवरात भी हैं। वहीं यादव के नाम पर बोलेरो, राइफल भी है। प्रदीप यादव वर्ष 1987 में एसपी कॉलेज दुमका से स्नातक (विज्ञान) हैं। हलफनामे के अनुसार इनपर करीब एक दर्जन राजनीतिक मुकदमें हैं। वहीं देवघर के महिला थाना में एक महिला नेत्री की ओर से भी इनपर मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वे जमानत पर हैं। किसी भी मामले में इन्हें न्यायालय से दोषी नहीं ठहराया गया है।
----------------------
संजय यादव हैं सर्वाधिक धनाढ्य :
गोड्डा से राजद अभ्यर्थी संजय प्रसाद यादव की कुल चल-अचल संपत्ति 10 करोड़ रुपये से अधिक की है। इसमें साढ़े तीन करोड़ संजय यादव के नाम पर है वहीं इनकी पत्नी कल्पना देवी के नाम पर कुल 6.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें रांची में अपार्टमेंट, देवघर में दो एकड़ 40 डिसमिल की भूमि, बिहार के बांका जिले में 19 एकड़ कृषि योग्य व एक एकड़ गैर कृषि योग्य भूमि इन्हें विरासत में मिली है। इसकी अनुमानित बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये हैं। श्री यादव देवघर हिदी विद्यापीठ से साहित्य भूषण की डिग्री ले रखे हैं। दिए गए हलफनामे में संजय यादव व उनकी पत्नी के नाम से किसी वाहन का जिक्र नहीं है। वर्तमान में संजय यादव गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र के धर्माेडीह के निवासी हैं। इनके पिता का नाम चंद्रशेखर यादव है। राष्ट्रीय जनता दल से ये छठी बार चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2000 व 2009 में गोड्डा से इन्हें जीत मिली थी। संजय यादव पर 14 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। संजय यादव के पास चार लाख रुपए का सोना व पत्नी के पास 15 लाख मूल्य के जेवरात है। संजय यादव अस्त्र शस्त्र के भी शौकीन हैं। इनके नाम से दो राइफल व एक रिवाल्वर है वहीं इनकी पत्नी कल्पना देवी के नाम पर भी एक राइफल व एक पिस्टल है।
-- --------------------
फुलकुमारी देवी की संपत्ति 75 लाख : फूलकुमारी पहली बार विस का चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि फुलकुमारी पथरगामा पूर्वी से वर्तमान में जिप सदस्य भी हैं। इनके पति का नाम संजय कुमार सिंह है। इनका घर पथरगामा अंचल के आमडीहा गांव में है। फूलकुमारी और उनके पति के पास कुल सम्पत्ति 75 लाख रुपये है। इसमें स्कॉर्पियो, टाटा कंपनी गाड़ी व बाइक शामिल है। फूलकुमारी देवी पर डेढ़ लाख रुपए का बैंक कर्ज भी है। वहीं इन्होंने इग्नू से वर्ष 2012 में हिदी विषय से स्नातक कर रखा है। इनके खिलाफ न्यायालय में दो मामले दर्ज हैं। इसमें अवैध मजमा बनाना और सरकारी काम में बाधा शामिल है। वहीं इनके पति पर भी धमकी देना और शादीशुदा औरत से दहेज मांगने का मामला दर्ज है। फूलकुमारी के दो पुत्र और एक पुत्री है। बडे़ बेटे का नाम अमित कुमार व छोटे का सुमित कुमार सिंह व बेटी का नाम शल्लु कुमारी है।