विधायक ने स्मृति समारोह में विरोधियों पर साधा निशाना
विधायक ने स्मृति समारोह में विरोधियों पर साधा निशाना
पथरगामा : पथरगामा प्रखंड के कोरका घाट उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित पूर्व विधायक स्व सुमरित मंडल की पुण्यतिथि पर गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने मंच पर अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। विधायक मंडल ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी रखा। कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भागीरथी प्रयास किया गया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विरोधी को पता होना चाहिए कि मैं जितना देश-विदेश घूम चुका हूं, उतने का उन्हें नाम भी मालूम नहीं होगा। अपने दावा सह पूर्व विधायक स्व. सुमरिम मंडल और पिता स्व. रघुनंदन मंडल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार जनता की सेवा के लिए ही बना है। उन्होंने आदिवासी समाज की विशेष सराहना करते हुए उन्हें जोहार किया।
समारोह में पथरगामा जनजाति कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिप सदस्य सिया राम भगत, पूर्व मुखिया जानकी देवी, जनजातीय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आशुतोष सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश झा, गोड्डा के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष ठाकुर, अफजल अंसारी, कपिल देव मंडल, जगदेव सिंह आदि को विधायक ने शॉल और फूलों का माला पहनाकर सम्मानित किया।