संयोजिका चयन को ले कई स्कूलों में हंगामा
गोड्डा : जिले के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन निर्माण व संचालन के लिए संयोजिका चयन का काय
गोड्डा : जिले के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन निर्माण व संचालन के लिए संयोजिका चयन का कार्य बुधवार से शुरू हुआ। संयोजिका चयन उन विद्यालयों में होना है जहां के संयोजिका का बच्चा विद्यालय में अध्ययनरत नहीं है। जिले में ऐसे विद्यालयों की संख्या लगभग ढाई दर्जन है। संयोजिका चयन के लिए विभाग द्वारा सीआरपी - बीआरपी को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं इसका प्रतिवेदन भी दोपहर तीन बजे तक जिला को वाट्सएप व अन्य माध्यमों से समर्पित करने को कहा गया है। संयोजिका में किसका चयन हुआ इसकी जानकारी जिले को देनी है। स्वयं उपायुक्त इसकी निगरानी कर रही हैं। उधर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरा में संयोजिका चयन के दौरान हंगामा हो गया। विभागीय निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया में केवल विद्यालय प्रबंधन समिति व माता समिति के सदस्यों को उपस्थित रहना था लेकिन चयन के समय बाहर से उपस्थित सदस्यों ने हंगामा करके संयोजिका चयन प्रक्रिया को सफल नहीं होने दिया। कुछ ग्रामीणों ने इससे स्थानीय प्रशासन व विभाग को अवगत कराते हुए हंगामा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।