Move to Jagran APP

मौसम का बदला मिजाज, बढ़ी ठंड

गोड्डा : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की रात मौसम के मिजाज में बदलाव आने से लोगों क

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 07:20 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, बढ़ी ठंड
मौसम का बदला मिजाज, बढ़ी ठंड

गोड्डा : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की रात मौसम के मिजाज में बदलाव आने से लोगों को फिर से ठंड अहसास होने लगा है। रात में हल्की बूंदाबांदी होने के बाद आकाश में बादल छा गया। शुक्रवार की सुबह हल्की धूप भी गायब हो गयी। बाद में आकाश में बादल ढक गये। दोपहर बाद से जिले में रुक रुक कर बारिश हो रही है जिससे की ठंड का असर फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम साफ होने की संभावना है। शनिवार हो भी आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना बनी रहेगी। इधर पिछले तीन-चार दिन से ठंड में आयी कमी व गर्मी के अहसास के कारण अधिकांश लोग अपने रजाई व गर्म कपड़े समेटने की तैयारी कर रहे थे लेकिन दो दिन से आये मौसम में बदलाव व ठंड बढ़ने से लोग फिर से गर्मी कपड़े पहनने लगे है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है इस वर्षा से अब बहुत ज्याद शीतलहर व ठंड की संभावना नहीं है। हल्की हवा चलने से कुछ ठंड बढ़ सकता है। वही दूसरी ओर वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है। वर्षा के कारण शनिवार व रविवार का तापमान न्यूनतम 11 व अधिकतम 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। वर्षा से रबी की फसल को फायदा होने की संभावना कृषि वैज्ञानिक ने जतायी है। आगामी एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

loksabha election banner

दिन- अधिकतम न्यूनतम

शनिवार 21 12

रविवार 23 11

सोमवार 24 12

मंगलवार 24 12

बुधवार 25 12

गुरूवार 26 14

शुक्रवार 27 16

शनिवार 26 16


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.