मानदेय भुगतान को पीएचसी राजाभीठा के ठेका कर्मी हड़ताल पर
पथरगामा दुर्गापूजा के अवसर पर बकाया मानदेय भुगतान नहीं किये जाने से नाराज चल रहे राजाभीठ
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:28 PM (IST)
पथरगामा : दुर्गापूजा के अवसर पर बकाया मानदेय भुगतान नहीं किये जाने से नाराज चल रहे राजाभीठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राइडर कंपनी से बहाल सभी गार्ड, कर्मी एवं सफाई कर्मी बुधवार से हड़ताल पर चले गए। इस बाबत कर्मियों ने बताया कि उन्हें 13 माह से वेतन नहीं मिला है। बताया कि वे लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन लोगों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर सफाई कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कूड़ा-कचरा का अंबार लगना शुरु हो गया है। मौके पर लक्ष्मण पंडित, अरुण कुमार ठाकुर, नरेश हेम्ब्रम, नंदनी देवी, संझली मुर्मू समेत कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें