फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच शुरू
थाना क्षेत्र के गोरसंडा गांव में नेपाल पंडित की पत्नी रूबी देवी ने बांस में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।अत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने लाश को जब तक कर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा।
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के गोरसंडा गांव में नेपाल पंडित की पत्नी रूबी देवी (25) का शव घर की दीवार में बांस के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका का नैहर बांका जिले के राधानगर है। पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि प्रथम ²ष्टया यह मामला आत्महत्या का है लेकिन मृतक के नैहर वाले की ओर से यदि कोई आवेदन दिया जाएगा तो उसके अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर ही है। किसी ने उसकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया है या यह आत्महत्या है, इसपर पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पथरगामा पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दी है।
घटना के बावत बताया जाता है कि मृतका के सास-ससुर पूजा करने के लिए सोमवार की सुबह बासुकीनाथ के लिए निकल गए थे। पति नेपाल पंडित पशुओं के लिए घास काटने बहियार गया हुआ था। खाना खाने के लिए जब वह घर लौटा देखा कि उसकी पत्नी घर में फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जब तक अस्पताल ले जाने की तैयारी होती तब तक उसकी सांसें टूट चुकी थी। मृतका रूबी देवी को दो बेटा 8 वर्षीय सूरज कुमार तथा 4 वर्षीय आयुष कुमार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।