महिला की हत्यारोपित सास को भेजा जेल
थाना कांड संख्या 106- 2020 के तहत दर्ज मामले के आरोपी सास सुषमा देवी को पथरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तारी करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
पथरगामा : पथरगामा थाना कांड संख्या 106/2020 के तहत दर्ज मामले में आरोपित सास सुषमा देवी को पथरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य छह आरोपितों को गिरफ्तारी करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
बताते चलें कि सुरनिया ग्राम में दो दिन पूर्व नवविवाहिता चंपा देवी की गला दबाकर ससुरालवालों ने हत्या कर दी थी। इसकी लिखित सूचना मृतका चंपा देवी के पिता लतौना ग्राम निवासी मंटु महारा ने पथरगामा थाना में दी थी। इसमें ससुर कर्मा सिंह, सास सुषमा देवी, पति साजन सिंह, देवर पवन सिंह, ननद रिकू देवी, लड़का के चाचा अरुण सिंह, चाची रेनू देवी को हत्या का आरोपित बनाया गया था। इसी आरोप में पथरगामा पुलिस ने मृतका की सास सुषमा देवी की गिरफ्तारी की।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नवविवाहिता हत्याकांड के आरोपित सास सुषमा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।