गंगटा में मां-बेटी पर हमला, आरोपित गिरफ्तार
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ला में शनिवार की दोपहर स्थानीय सुकुन रमाणी ने घर
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ला में शनिवार की दोपहर स्थानीय सुकुन रमाणी ने घर में बैठी महिला मां और बेटी पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इसमें दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गयी। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फूलो देवी (65) एवं उसकी बेटी राजकुमारी घर में अकेली थी। इसी दौरान बगल का युवक सुकुन रमाणी एक धारदार डबिया लेकर आया और गाली गलौज करते हुए दोनों पर प्रहार कर दिया। दोनों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़ कर आए तथा तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। थाना पुलिस ने भी त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी सुकुन रमाणी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इन लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में पांच दिन पूर्व भी गाली- गलौज की थी। नगर थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया जाता है कि आरोपित पर पूर्व में भी जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।