विक्षिप्त ने रेता महिला का गला, जख्मी
ललमटिया: अपने खेत में घास काट रही महिला को एक 20 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने गला
ललमटिया: अपने खेत में घास काट रही महिला को एक 20 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने गला रेत कर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर ललमटिया थाना क्षेत्र के सिमड़ा गांव की है। जहां भरत महतो की पत्नी विद्या देवी दोपहर अपने घर के सामने खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान मानसिक रूप से विक्षिप्त मेजर कुमार उर्फ सुमन कुमार ग्राम नया टोला निवासी थाना गोराडीह जिला भागलपुर बिहार ने महिला का हंसुआ छीन कर उसका गला रेत दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसके गले से खून बहने लगा जिसके बाद वह पागल व्यक्ति भागकर कहीं बैठ गया। ग्रामीणों ने सुमन को पकड़कर पीटा। बाद में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुखिया हो दी। जिसके बाद घायल महिला व मानसिक रूप से विक्षिप्त को इलाज के लिए महागामा अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही ललमटिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मेजर कुमार उर्फ सुमन कुमार को उनकी मां एवं भाई के द्वारा महगामा के तेतरिया गांव में इलाज के लिए मौलवी के पास लाया गया था। मौलवी के घर में ना रहने से लोग बाहर बैठकर इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक उसने इस घटना को अंजाम दिया।