एक साल में शुरू होगा महागामा डिग्री कॉलेज
संवाद सहयोगी, मेहरमा : सिदो-कान्हू मुर्मू विवि दुमका के कुलपति मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा
संवाद सहयोगी, मेहरमा : सिदो-कान्हू मुर्मू विवि दुमका के कुलपति मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि महागामा डिग्री कॉलेज एक साल के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। विभाग को अविलंब भवन तैयार कर देने का निर्देश दिया गया है। एसआरटी कॉलेज धमड़ी में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सत्र को नियमित कर दिया गया है। दुमका, देवघर व पाकुड़ कॉलेज को मान्यता देने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। सुगाबथान डिग्री कॉलेज में भी अविलंब पढ़ाई शुरू की जाएगी। कुलपति शुक्रवार को यहां पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इससे पूर्व उन्होंने मेहरमा-पिरोजपुर बाइपास में शंकरपुर के समीप मां एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से संचालित सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल का भूमि पूजन किया। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ¨सह, डीएसई जितेंद्र कुमार सिन्हा, स्कूल के चेयरमैन निरंजन कुमार सिन्हा, सचिव मधुमाला सिन्हा, बीडीओ सुरेंद्र उरांव, सीओ खगेन महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव आदि ने साथ दिया।
कुलपति ने कहा कि ¨जदगी में जो उलझते हैं वहीं सुलझते भी हैं। इसे स्कूल के चेयरमैन निरंजन कुमार सिन्हा ने साबित कर दिया है। कुलपति ने अपने डेढ वर्ष के कार्यकाल में स्वयं द्वारा विश्वविद्यालय को और बेहतर करने का प्रयास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सरकार के भरोसे सब कुछ संभव नहीं : पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ¨सह ने कहा कि बड़े शहरों में तो हर कोई स्कूल खोलना चाहता है सुदूरवर्ती क्षेत्र में निरंजन कुमार सिन्हा ने स्कूल खोला है जो काफी सराहनीय है। कहा कि सरकार के भरोसे शिक्षा और स्वास्थ्य में विशेष विकास नहीं हो सकता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने वीर शहीद के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने व गरीब बच्चों को सहयोग करने की सराहना की। चेयरमैन निरंजन सिन्हा ने अभिभावकों से सहयोग का आग्रह किया। कहा कि लिटेरा जी स्कूल देवघर में 1800 बच्चे अध्ययनरत हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। जिला शिक्षा अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बीडीओ सुरेंद्र उरांव, सीओ खगेन महतो, कांग्रेस के देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, महागामा विधानसभा प्रभारी मैनूल हक, कहलगांव (बिहार) के विवेकानंद ¨सह आदि थे। अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति रिवाज से आदिवासी युवतियों, माउंट लिटेरा जी स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा किया गया। संचालन प्रोफेसर ओपी गुप्ता ने किया।