तालाब में डूबने से मछुआरे की मौत
गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर गांव में शनिवार की देर शाम तालाब में डूबन
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर गांव में शनिवार की देर शाम तालाब में डूबने से 32 वर्षीय मछुआरा उमेश केवट पिता स्व. जगदीश केवट की मौत हो गई। वह मत्स्य पालन व मछली बेचकर अपने परिवर को भरण पोषण करता था। शनिवार की रात उमेश के घर नहीं पहुंचने पर उसके स्वजनों ने रविवार की सुबह उसकी खोजबीन करने लगे। इसी क्रम में गांव के समीप तालाब से उसका शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश शराब के नशा का आदि था। संभवत: अधिक नशा के कारण तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। तत्पश्चात सदर अस्पताल गोड्डा परिसर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तत्पश्चात शव के अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। स्वजनों के रो रोकर बुरा हाल है। सामाजिक कार्यकर्ता मदन कुमार मंडल ने बताया कि उमेश की मौत के बाद उसकी पत्नी व दो छोटे छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। जिला प्रशासन से गरीब परिवार के गुजर बसर के लिए शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।