शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मोहल्ले में अपने को प्रकाश मोदी के पुत्र कुंदन मोदी की प्रे
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मोहल्ले में अपने को प्रकाश मोदी के पुत्र कुंदन मोदी की प्रेमिका बताने वाली एक युवती ने जमकर हंगामा किया। वह कुंदन मोदी से शादी की जिद पर अड़ी थी। आसपास के लोगों से भी मदद की गुहार लगाई। बाद में नगर थाना की पुलिस उसे अपने साथ ले गई और समझाया-बुझाया। हालांकि, उसका कहना था कि अब वह अपने घर नहीं लौटेगी क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे घर से निकाल दिया है। देर शाम तक युवती थाने में ही डटी थी। वह सुबह ही कुंदन मोदी के घर पहुंची थी, उसे देखते ही कुंदन के घरवालों ने दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह घर खोलने के लिए मिन्नत करती रही। उसने बताया कि कुंदन मोदी से कुछ साल पूर्व जान-पहचान हुई। कुंदन मोदी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। युवती का कहना था इस बात की जानकारी लड़के के परिवारवालों भी उसने दी। परिजनों ने बाद में शादी करा देने का आश्वासन दिया था। लेकिन इधर कुछ दिनों से लड़के का व्यवहार बदला गया। उसके परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। जब उसने कहा कि उनके पिता किसान हैं। इतनी राशि कहां से देंगे तो कुंदन ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक का पैतृक गांव सदर प्रखंड के दुबराजपुर में है। महिला थाना प्रभारी मोनालिशा केरकेट्टा ने बताया कि उन्हें 13 मार्च को युवती की ओर से आवेदन मिला था जिसमे एफआइआर नहीं करने के लिए कहा गया था। अब मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही लड़का पक्ष को बुला कर मामले की जांच की जाएगी। उधर, युवक घर से फरार है।