जनता ने जात-पात को नकारा : सांसद
जीत पर पटाखे फुटे और रंग अबीर लगाया गोड्डासांसद निशिकांत दुबे की जीत पर पार्टी सर्मथकों ने जहां जुलूस निकाला जिसमें सांसद निशिकांत दुबे के साथ उनकी पत्नी अन्नु दुबे संतोष सिंह भाई संतोष दुबे जिलाध्यक्ष राजेश झा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वही जीत पर जमकर आतिशबाजी की गयी लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी रंग अबीर लगाये। इस दौरान शहर में विजय जुलूस भ्रमण किया। जहां भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
गोड्डा : गोड्डा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी जीत के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है जिन्होंने जात पात से उपर उठकर विकास के लिए भारी पैमाने पर उन्हें अपना समर्थन दिया है। कहा कि जीत में उनके पार्टी के सभी विधायक, पार्टी पदाधिकारी सभी कार्यकर्ता व सहयोगी दलों ने अहम योगदान दिया। कहा कि ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता भी रहे जो बीमार रहते हुए उनके लिए प्रचार किया, जान की बाजी लगा दी। ऐसे कार्यकर्ता को वे भूल नहीं सकते। सांसद ने कहा कि कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और विकास की जीत है जिससे विपक्ष को धो कर रख दिया है। जनता से भरपूर सर्मथन भाजपा व उसके सहयोगी दल को दिया। आगे कहा कि गोड्डा में अहंकार और घटिया राजनीति की हार हुई है। कहा कि झाविमो प्रत्याशी ने उन पर व्यक्तिगत प्रहार किए। उनके बेटे और परिवार पर बोला, जिसका जनता के करारा जवाब दिया है। कहा कि वे आग लगने की बात पर कायम है यह मुहावरा कहा था अगर झाविमो प्रत्याशी की गिरफ्तारी नहीं होती तो वे जनता के साथ धरना पर बैठेंगे। संताल में कांग्रेस, झाविमो पूरी तरह साफ हो चुकी है। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी चार लाख से अधिक मतों से हारते हैं उनके महासचिव भारी मतों से हारते हैं दुमका में गुरुजी हार जाते हैं ऐसे में कहां अस्तित्व बचता है। यह जनता के भरोसे ही हो पाया है। आनेवाले समय में अब विकास की गति और तेज होगी। गंदी राजनीति करने वाले लोगों को जनता इसी तरह मुंहतोड़ जवाब देगी। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा, संतोष सिंह, बबलू सिंह, हरीश कुमार, कृष्ण कन्हैया शिवेश वर्मा, रक्षित आर्यन, नितीन कात्यायन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
----------------------
मोदी की चाहत व कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाई : विधायक
गोड्डा: महागामा विधायक अशोक कुमार ने जीत पर कहा कि यह जीत जनता की जीत है। लोगों में मोदी की चाहत और कार्यकर्ता कि मेहनत रंग लायी जिसका परिणाम है आज भारी मतों से गोड्डा में पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई है। कहा कि केन्द्र में देश की जनता ने भारी मतों फिर नरेन्द्र मोदी को समर्थन किया है अब देश और राज्य और विकास की ओर बढ़ेगा।
-------------
जनता में मोदी की लहर थी: अमित मंडल
गोड्डा: गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने जीत पर कहा कि यह जीत पहले से तय लग रही थी कारण कि वे लोग जब चुनाव प्रचार में जाते थे तो जनता कि आंखों मोदी लहर दिख रही थी इसी से लग रहा था कि यहां बड़ी जीत होने वाली है जो आज हो गयी। कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने फिर से विश्वास जताया और वो भी भारी मतों से गोड्डा सहित राज्य में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है इसके लिए जनता बधाई के पात्र है अब विकास कि गति और तेज होगी।
----------------
जीत पर पटाखे फूटे और रंग अबीर लगाया
गोड्डा:सांसद निशिकांत दुबे की जीत पर पार्टी समर्थकों ने जहां जुलूस निकाला जिसमें सांसद निशिकांत दुबे के साथ उनकी पत्नी अन्नु दुबे, संतोष सिंह, भाई संतोष दुबे जिलाध्यक्ष राजेश झा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वही जीत पर जमकर आतिशबाजी की गयी लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी रंग अबीर लगाये। इस दौरान शहर में विजय जुलूस भ्रमण किया। जहां भारी संख्या में लोग शामिल हुए।