चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी
गोड्डा लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। 18 अप्रैल को जिले की सीमा स
गोड्डा : लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। 18 अप्रैल को जिले की सीमा से सटे बिहार के बांका व भागलपुर लोकसभा का मतदान है। जहां दो राज्यों की सीमावर्ती क्षेत्र खटनई बिहार बार्डर पर पुलिस हाई अलर्ट पर है। चुनाव को लेकर दोनों राज्य की सीमा को सील कर दिया गया है जबकि शराब की दुकान बंद है। यहां पर गुरूवार को मतदान है। मतदान को लेकर बिहार के इलाकों में जहां राजनीतिक गतिविधि तेज है। वही जिला के सीमावर्ती इलाकों में मतदान पूर्व को काफी राजनीतिक गहमा-गहमी दिखी जा रही है। चुनाव बिहार में है लेकिन सीमावर्ती गांव के लोगो में भी उत्साह है। बिहार की सीमा पर स्थित खटनई, भारतकित्ता, दरघट़टी, अमलो फसिया आदि ऐसे गांव है जिनका जरूरी के काम के साथ ही बाजार का काम गोड्डा से अधिक बिहार के पंजवारा में होता है। इन इलाकों के लोगों की दुकान से लेकर अन्य कारोबार में सीमावर्ती क्षेत्र में ही है। यही कारण है कि चुनाव बिहार में होने के बाद भी सीमावर्ती इलाकों के लोगों की नजर बिहार के चुनाव पर है। इन क्षेत्र में ऐसा माहौल है मानो लग रहा है चुनाव अपने ही जिला में हो रहा है। वही लोगों की बीच राजनीतिक चर्चा भी हो रही है। जिसमें महागठबंधन व भाजपा के साथ ही बांका के एक निर्दलीय प्रत्याशी की लोग ज्यादा चर्चा करते दिखे। बिहार से पंजवारा ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे ध्रुवनंदन प्रसाद ने कहा कि वे लोग सीमा है लोकतंत्र में महापर्व को लेकर काफी उत्साहित है। आज भी वे पंजवारा से लौट रहे हैं। क्षेत्र में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। सीमा पर रहने के कारण अपने जिला में किसी त्योहार से कम उत्साह नहीं है। लेकिन उनकी पारी 19 मई को आएगी।