Move to Jagran APP

राजनीतिक सहभागिता में कमी से पिछड़ा कुशवाहा समाज

गोड्डा : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन जमनी स्थित मां ¨सहवाहिनी स्थान म

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 10:57 AM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 10:57 AM (IST)
राजनीतिक सहभागिता में कमी से पिछड़ा कुशवाहा समाज
राजनीतिक सहभागिता में कमी से पिछड़ा कुशवाहा समाज

गोड्डा : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन जमनी स्थित मां ¨सहवाहिनी स्थान में शनिवार को हुआ। इसमें गोड्डा के साथ-साथ दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर पर जामताड़ा के हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, उपाध्यक्ष प्रवीण ¨सह, प्रदेश महासचिव राजीव मेहता, प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी आदि ने दीप जलाकर किया। इससे पूर्व अतिथियों राष्ट्रीय ध्वज व कुशवाहा समाज के ध्वज का आरोहण किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने कहा कि राजनीतिक सहभागिता में कमी के कारण हमारा समाज पिछड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कि इतनी बड़ी संख्या और योग्य नेतृत्वकर्ताओं के बावजूद समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज को अब अपने हक की लड़ाई तबतक जारी रखनी है जबतक राजनीतिक दल समाज के ऊर्जावान और कुशल लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका नहीं देते हैं। अब हम राजनीतिक दलों का मोहरा नहीं बनेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण ¨सह ने समाज के विकास के लिए राजनीति में सहभागिता की मांग करते हुए कहा कि सरकार कुशवाहा समाज के प्रति दोहरा मानदंड अपना रही है। किसानों की स्थिति बदहाल : महासभा के प्रदेश महासचिव सह जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार मेहता ने कहा कि यह देश किसानों का है। किसानों ही सभी का पेट भरते हैं। ऐसी स्थिति में देश का नेतृत्व भी किसानों के हाथ में होना चाहिए। कहा कि दूसरों का पेट भरने के चक्कर में कुशवाहा समाज आज बदहाल है। राज्य व केंद्र सरकार योजनाएं तो बनाती हैं लेकिन उसका लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। पूरे संताल परगना को सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है लेकिन अब तक किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है। इससे रबी की खेती में समस्या आ रही है। कहा कि किसानों की समस्या को लेकर आगे संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगा। कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने की सार्थक पहल हो क्योंकि एकतरफ जहां किसानों की आमदनी नहीं बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ ऋण से दबा जा रहा है। केवल घोषणाओं से कुछ होने वाला नहीं है। कृषक वर्ग की समस्याओं का निदान अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित समाज के लोगों से उन्होंने समाज में स्वस्थ शैक्षिक वातावरण, आपसी बंधुत्व भाव के निर्माण के साथ साथ कर्तव्य और अधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। समाज के बच्चे-बच्चियों ने पेश किया कार्यक्रम : इस मौके पर ममाज के बच्चे-बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जिसे देखकर लोग वाह-वाह कर उठे। बच्चियों द्वारा बेटी बचाओ थीम पर आयोजित नुक्कड़ नाटक देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल चौधरी ने की। संचालन अनूप लाल बगवै ने किया। इस मौके पर साहिबगंज जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार, बड़हरवा नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश कुमार कुशवाहा, दुमका से भुनेश्वर मेहता, सचिन कुशवाहा, परमेश्वर महतो, संजय कुशवाहा, पाकुड़ से सुरेश कुशवाहा, देवघर से संजय कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध पंजियारा, गोड्डा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज मंडल, दिलीप कुशवाहा, त्रिलोकी महतो आदि मौजदू थे। दुमका जिला कमेटी घोषित : सम्मेलन के दौरान दुमका जिला कमेटी की भी घोषणा की गई। अन्य जिलों में पूर्व में ही कमेटी की घोषणा की जा चुकी थी लेकिन कुछ कारणों से दुमका में कमेटी का गठन नहीं हो पाया था। अध्यक्ष सचिन कुशवाहा, सचिव संजय कुमार कापरी, उपाध्यक्ष प्रमेश्वर महतो, निमाय चंद्र कापरी, देवनारायण मंडल, हिमांशु कुमार कुशवाहा, आनंद मांझी व चंदन मोलिक, कोषाध्यक्ष कृष्णचंद्र मांझी, संगठन मंत्री सुरेश कापरी व अशोक मांझी बनाए गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.